Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Sahibganj News: आंध्र प्रदेश के तिरुपति शोरूम से 2 करोड़ रुपये के मोबाइल चोरी मामले का साहिबगंज में खुलासा, 3 गिरफ्तार

Sahibganj News: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई करीब दो करोड़ रुपये की मोबाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस कार्रवाई में साहिबगंज पुलिस और तिरुपति पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. पुलिस ने झारखंड के साहिबगंज से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद हुए हैं.

कैसे हुई थी चोरी?
7 और 8 अगस्त की रात तिरुपति के सोनोविजन प्राइवेट लिमिटेड शोरूम में चोरी हुई थी. चोर करीब 200 मोबाइल फोन और कई इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए थे. इसके बाद तिरुपति पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मामले के तार साहिबगंज से जुड़े हैं. इसके बाद तिरुपति पुलिस की टीम झारखंड पहुंची और राधानगर थाना से संपर्क किया.

संयुक्त छापेमारी में मिली सफलता
एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ राजमहल के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई. फक्का थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया. बरामद सामान की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है.



पुलिस ने आलम शेख, मोहम्मद बसीरुद्दीन शेख और टोनीक शेख को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आलम शेख और टोनीक शेख पर पहले भी कई राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले जैसे गंभीर केस शामिल हैं. फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे गिरोह की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !