Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Jamshedpur Police Operation Muskaan: “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 271 लोगों को लौटाए उनके खोए व चोरी हुए मोबाइल

Jamshedpur Police Operation Muskaan: जिन लोगों ने अपना मोबाइल हमेशा के लिए खो दिया था, उनके लिए शुक्रवार खुशी का दिन बन गया. जमशेदपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 271 मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए. ये मोबाइल किसी के चोरी हो गए थे, किसी के गुम हो गए थे और कई लोगों के रास्ते में गिर गए थे.

2 साल बाद भी मिला अपना फोन
मोबाइल मिलने के बाद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे. किसी का फोन दो साल पहले खोया था, तो किसी का तीन महीने पहले छिन गया था. कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि अब उनका मोबाइल कभी नहीं मिलेगा. लेकिन पुलिस की बरामदगी के बाद उन्हें उनका फोन वापस मिल गया.



तीन साल में 3 हजार से ज्यादा मोबाइल लौटाए
जमशेदपुर पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछले तीन वर्षों में 3,000 से अधिक मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं. मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया और इस पहल की सराहना की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !