Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Palamu News: पलामू के सद्दीक चौक पर बालू अनलोड के दौरान बड़ा हादसा, हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत

Palamu News: पलामू के शहर थाना क्षेत्र के सद्दीक चौक के पास शुक्रवार को बालू अनलोड करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. हादसे में करीब 30 वर्षीय संटु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.


हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, सद्दीक चौक के पास हाइवा से बालू अनलोड किया जा रहा था. इसी दौरान वहां दो युवक मौजूद थे. अचानक एक युवक हाइवा की चपेट में आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

लोगों ने चालक को बाहर निकाला

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद शुरू की. लोगों ने हाइवा का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला. वहीं, युवक हाइवा के नीचे दब गया था. उसे बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली जा रही है.

हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल घटना को लेकर आगे की जांच जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !