Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Jamshedpur News: जमशेदपुर में लगेगा बड़ा स्ट्रीट फूड फेस्टिवल, आदित्यपुर से सरायकेला तक के वेंडर्स होंगे शामिल

Jamshedpur/Adityapur News: झारखंड सरकार के नगरीय प्रशासन निदेशालय के निर्देश पर जमशेदपुर में बड़े स्तर पर स्ट्रीट फूड फेस्टिवल आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है. इसी को लेकर गुरुवार को आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों की अहम बैठक हुई.


बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त एजाज अनवर ने की. इसमें फेस्टिवल की रूपरेखा और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई.

स्थानीय स्वाद को मिलेगा बड़ा मंच

बैठक में तय हुआ कि फेस्टिवल का उद्देश्य स्थानीय स्ट्रीट फूड को बढ़ावा देना है.

इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त आयोजन, स्वच्छता और स्ट्रीट वेंडर्स की आजीविका को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा.

इस फूड फेस्टिवल में जमशेदपुर क्लस्टर के तहत इन क्षेत्रों के वेंडर्स भाग लेंगे:

  • आदित्यपुर
  • मानगो
  • कपाली
  • जुगसलाई
  • सरायकेला

इससे पूरे क्षेत्र की अलग-अलग खाद्य संस्कृति एक ही मंच पर देखने को मिलेगी.

पंजीकरण होगा अनिवार्य

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सभी स्ट्रीट वेंडर्स का पंजीकरण जरूरी होगा.

फूड सेफ्टी, साफ-सफाई और आगंतुकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. आयोजन स्थल का तकनीकी सर्वे भी कराया जाएगा.

बैठक में राज्य मिशन प्रबंधक अजीत कुमार परामांस, नगर मिशन प्रबंधक विकास कुमार, राजन कुमार, सीओ सोनू कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !