Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Independence Day 2026: 14 अगस्त को जारी होगी वीरता और सेवा पदक पाने वालों की सूची

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर वीरता और सेवा पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों और जवानों के नाम 14 अगस्त को जारी किए जाएंगे। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार, पदक विजेताओं की सूची 14 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे के बाद जारी की जाएगी।


चार श्रेणियों में होंगे पदक, पुलिस और सुरक्षा बलों के कर्मियों को मिलेगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चार श्रेणियों में पदक दिए जाएंगे। इनमें राष्ट्रपति का वीरता पदक (PMG), वीरता पदक (GM), राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (PMDS) और मेधावी सेवा पदक (MMS) शामिल हैं। इन पदकों के जरिए पुलिस, सुरक्षा और अन्य संबंधित सेवाओं में साहस, विशिष्ट सेवा और बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाता है।


14 अगस्त सुबह 10 बजे के बाद ऑनलाइन देख सकेंगे नाम

गृह मंत्रालय के अनुसार, पदक पाने वाले अधिकारियों और जवानों की पूरी सूची 14 अगस्त को सुबह 10 बजे के बाद ऑनलाइन उपलब्ध होगी। लोग गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सम्मानित होने वाले अधिकारियों और जवानों के नाम देख सकेंगे। स्वतंत्रता दिवस से पहले जारी होने वाली इस सूची का पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों-जवानों के साथ उनके परिवारों को भी इंतजार है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !