Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Ranchi News : JPSC गड़बड़ी मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने मांगी जमानत, 20 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News : JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने जमानत के लिए कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से रांची स्थित CID की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है।


एल खियांग्ते JPSC के अध्यक्ष पद पर करीब एक साल तक रहे थे। परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में CID ने उन्हें कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

CID केस में अब तक 20 से ज्यादा गिरफ्तार

CID द्वारा इस मामले में जांच के दौरान अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अलग-अलग स्तर के लोग शामिल हैं। जांच एजेंसी मामले में कथित परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।


CID का आरोप है कि एल खियांग्ते ने परीक्षा में शामिल एजेंसियों से कमीशन के रूप में बड़ी रकम ली थी। जांच एजेंसी इसी आरोप के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। अब उनकी जमानत याचिका पर विशेष अदालत में सुनवाई होगी। कोर्ट के फैसले के बाद एल खियांग्ते की आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !