Aaj Ka Panchang: आज 13 अगस्त 2026, गुरुवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो रात 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। वहीं गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की आराधना के लिए शुभ माना जाता है।
आज के पंचांग में तिथि, योग और करण
आज वरीयान योग दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, इसके बाद परिघ योग शुरू होगा। किंस्तुघ्न करण सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण रात 8 बजकर 41 मिनट तक और फिर बालव करण लगेगा। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन विशेष माना जा रहा है।
सूर्य-चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय
आज सूर्योदय सुबह 5:49 बजे और सूर्यास्त शाम 7:02 बजे होगा। चंद्रोदय सुबह 6:16 बजे तथा चंद्रास्त शाम 7:28 बजे होगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल दोपहर 2:05 से 3:44 बजे तक रहेगा। गुलिकाल सुबह 9:07 से 10:47 बजे और यमगण्ड सुबह 5:49 से 7:28 बजे तक रहेगा। अमृत काल 14 अगस्त की रात 2:23 से 3:53 बजे तक रहेगा।
अश्लेषा के बाद मघा नक्षत्र में रहेंगे चंद्रमा
आज चंद्रमा सुबह 6:06 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध और राशि स्वामी चंद्रमा हैं। इसका देवता नाग तथा प्रतीक कुंडली मारकर बैठा हुआ सर्प माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस नक्षत्र से कुशाग्र बुद्धि, तीव्र स्मरण शक्ति, प्रभावशाली व्यक्तित्व और रहस्यमयी स्वभाव जैसे गुण जुड़े माने जाते हैं।