Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

SIR 2026 East Singhbhum: पूर्वी सिंहभूम में SIR 2026 को लेकर BLO की ट्रेनिंग, DC ने दिए घर-घर सत्यापन के निर्देश

SIR 2026 East Singhbhum: पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. इसी सिलसिले में बहरागोड़ा और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. साकची स्थित रवींद्र भवन ऑडिटोरियम में हुए इस प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने क्षेत्र में काम करने के तरीके और मतदाता सूची को लेकर जरूरी निर्देश दिए.
दावा और आपत्ति के लिए तय की गई तारीख
प्रशिक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने SIR 2026 की समयसीमा की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियां 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दर्ज की जा सकेंगी. वहीं, इन दावों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए नोटिस चरण 05 अगस्त से 03 अक्टूबर 2026 तक चलेगा.



हर घर तक पहुंचने पर जोर
उपायुक्त राजीव रंजन ने बीएलओ को अपने मतदान क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार करने और उसके आधार पर क्षेत्र में भ्रमण करने का निर्देश दिया. उन्होंने Family Grouping के जरिए परिवारवार जानकारी व्यवस्थित रखने और प्रत्येक मकान को वास्तविक देने को कहा. अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कोई भी घर या परिवार छूटे नहीं और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ दावा आपत्ति की प्रक्रिया में जरूरी मदद मिले.



BLO पर्यवेक्षक करेंगे लगातार निगरानी
बीएलओ पर्यवेक्षकों को अपने अधीन काम करने वाले बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करने और जरूरत के अनुसार उनका मार्गदर्शन करने को कहा गया. प्रशिक्षण में SIR 2026 के तहत होने वाले क्षेत्रीय कार्यों और दावा आपत्ति की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी दी गई. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांच लें. नाम नहीं होने या किसी जानकारी में गलती मिलने पर निर्धारित समय के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !