डुमरिया में तैयार हुआ अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र
मुलाकात के दौरान विधायक संजीव सरदार ने पोटका विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी. उन्होंने डुमरिया और पोटका सीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन के लिए मंत्री से समय देने का आग्रह किया, जिस पर डॉ. इरफान अंसारी ने स्वयं कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही.
ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि डुमरिया सहित पूरे पोटका विधानसभा क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है.
हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा इलाज
विधायक के मुताबिक डुमरिया में बनाया गया अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र इसी प्रयास का हिस्सा है. इससे आसपास के हजारों लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी. अब स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी को लेकर सहमति बन गई है.