Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

JPSC Protest Ranchi: JPSC परीक्षा विवाद पर देर रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हाई-ड्रामा, BJP ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

JPSC Protest Ranchi: JPSC परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है और इसी बीच भाजपा ने रांची जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. पार्टी का आरोप है कि देर रात रांची के डीसी और सिटी एसपी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्रों के धरने के पास पहुंचे और बिजली बंद कराकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कोशिश की.

भाजपा के मुताबिक, प्रशासनिक अधिकारियों ने धरनास्थल पर मौजूद छात्रों से कहा कि सरकार JPSC परीक्षा रद्द करने का फैसला ले चुकी है, इसलिए अब उन्हें धरना समाप्त कर देना चाहिए. इसकी सूचना मिलने के बाद भाजपा के कुछ नेता रात में ही छात्रों के बीच पहुंच गए. भाजपा नेताओं के वहां पहुंचने के बाद प्रशासन के अधिकारी मौके से चले गए.

सिर्फ परीक्षा रद्द होने से खत्म नहीं होगा आंदोलन: BJP
भाजपा का कहना है कि छात्रों की मांग केवल JPSC परीक्षा रद्द करने तक सीमित नहीं है. प्रदर्शनकारी JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के साथ नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच CBI से कराने की मांग कर रहे हैं.

पार्टी नेताओं के अनुसार, छात्रों का कहना है कि पहले CID जांच हुई, लेकिन वे उस जांच के परिणाम और प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं हैं. ऐसे में वे पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग पर कायम हैं.

JPSC-JSSC मामलों की CBI जांच की मांग
भाजपा ने राज्य सरकार से JPSC और JSSC से जुड़े विवादों की CBI जांच कराने की मांग दोहराई है. पार्टी का कहना है कि परीक्षा रद्द करने के साथ-साथ छात्रों की दूसरी मांगों पर भी सरकार को स्पष्ट फैसला लेना चाहिए.

भाजपा नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर प्रशासनिक दबाव बनाने के बजाय सरकार को उनके साथ बातचीत करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए.



धरनास्थल पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
भाजपा ने जिला प्रशासन से धरना स्थल पर बिजली और पानी की व्यवस्था करने के साथ साफ-सफाई समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.
पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के आंदोलन को दबाने या उन्हें धरनास्थल से हटाने का प्रयास किया गया तो भाजपा इसका विरोध करेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !