Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-01

आज से हाईवे पर सफर हुआ महंगा, टोल टैक्स में 5 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी

हाईवे पर सफर करना आज (1 अप्रैल) से महंगा हो गया है। NHAI अथॉरिटी ने आज से टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। अब हर टोल प्लाजा पर 5 से 15 रुपये तक अधिक टैक्स देना पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक, रांची-पटना हाईवे पर कार चालकों को ओरमांझी के पास पुंदाग टोल प्लाजा पर एक तरफ के सफर के लिए अब 125 रुपये की जगह 130 रुपये देने होंगे। 24 घंटे के भीतर वापसी पर पहले कुल 190 रुपये देने पड़ते थे, जो अब 195 रुपये हो गए हैं।

टोल टैक्स में बढ़ोतरी सिर्फ कार मालिकों को ही नहीं, बल्कि बस, ट्रक और छोटे व्यावसायिक वाहनों को भी प्रभावित करेगी।

हल्के व्यावसायिक वाहनों को 205 रुपये की जगह 210 रुपये देने होंगे।

24 घंटे के भीतर वापसी पर पहले 305 रुपये लगते थे, अब 315 रुपये देने होंगे।

बस और ट्रक चालकों को एक तरफ के लिए 440 रुपये, जबकि 24 घंटे के भीतर वापसी पर 665 रुपये देने होंगे।

बढ़े हुए टोल टैक्स का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा, क्योंकि इससे परिवहन लागत बढ़ेगी, जो वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

रांची के प्रमुख टोल प्लाजा जहां बढ़ा हुआ टोल लागू होगा:
रांची-जमशेदपुर रोड (बुंडू टोल प्लाजा)
रांची-पलामू रोड (बेड़ो टोल प्लाजा)
रांची-धनबाद रोड (गोला, जैनामोड़ और बोकारो बाईपास टोल प्लाजा)

अगर आप रांची से रामगढ़ जा रहे हैं, तो आपको करीब 25 किमी की टोल सड़क के लिए 130 रुपये चुकाने होंगे, यानी प्रति किमी 5 रुपये से अधिक।

रांची रिंग रोड पर घूमने जाने वालों के लिए भी यह बुरी खबर है, क्योंकि विकास से टाटीसिल्वे के बीच स्थित टोल प्लाजा पर भी अब अधिक टोल टैक्स वसूला जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !