Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

NEET UG 2026: झारखंड में MBBS, BDS और BHMS एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 अगस्त तक आवेदन

NEET UG 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के आधार पर MBBS, BDS और BHMS में एडमिशन के लिए स्टेट कोटा काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। स्टेट मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए ऑनलाइन आवेदन और पहले राउंड की काउंसलिंग की तारीखों में बदलाव किया गया है।


13 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, 14 अगस्त को जारी होगी मेरिट लिस्ट

स्टेट मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 13 अगस्त 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 11 अगस्त थी। पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके उम्मीदवार 13 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। आवेदन और करेक्शन की प्रक्रिया 13 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी।

JCECEB की ओर से स्टेट मेरिट लिस्ट अब 14 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। पहले इसे 12 अगस्त को जारी किया जाना था। इसी दिन से पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग भी शुरू होगी। उम्मीदवार 19 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे।

22 अगस्त से डाउनलोड होगा सीट अलॉटमेंट लेटर

उम्मीदवारों को अपनी भरी हुई च्वाइस में बदलाव का मौका 20 अगस्त को मिलेगा। इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। सीट अलॉटमेंट और प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया 22 से 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 23 से 28 अगस्त के बीच संबंधित संस्थान में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और एडमिशन लेना होगा।

JCECEB ने स्पष्ट किया है कि 6 अगस्त 2026 को जारी विज्ञापन में सिर्फ तारीखों में बदलाव किया गया है। बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिशन से जुड़ी नई जानकारी के लिए JCECEB की वेबसाइट के Important Notice सेक्शन को नियमित रूप से देखते रहें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !