Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Bihar News: बख्तियारपुर में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित भीड़ का सड़क जाम और थाने पर पथराव

Bihar News: बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक विवाद के बाद घर में घुसकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है. इस हमले में ज्ञानदीप कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी मां सुनीता देवी घायल हुई हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.


रास्ते में विवाद के बाद घर पहुंचा आरोपी

शाम करीब ६ बजे, ज्ञानदीप कुमार अपने घर से सब्जी खरीदने के लिए निकले थे. रास्ते में उनका एक व्यक्ति से विवाद हो गया. इसके बाद उन्होंने अपने भाई दीपक को फोन कर मामले की जानकारी दी. दीपक मौके पर पहुंचा और विवाद शांत कराने के बाद ज्ञानदीप को लेकर घर लौट आया.


घर में घुसकर चाकू से हमला

कुछ देर बाद, रास्ते में विवाद करने वाला व्यक्ति दो अन्य लोगों के साथ ज्ञानदीप के घर पहुंच गया. वहां मारपीट के दौरान चाकू से हमला किया गया. ज्ञानदीप के सीने, पेट और पैर में चाकू से वार किए गए. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. हमले में उनकी मां सुनीता देवी भी घायल हुई हैं. बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया.


शव रखकर सड़क जाम, थाना पर पथराव

घटना के बाद, आक्रोशित लोगों ने ज्ञानदीप का शव सड़क पर रखकर SH-106 को जाम कर दिया. इसके बाद भीड़ ने बख्तियारपुर थाना परिसर पर पथराव भी किया. स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास कर रही है. फिलहाल घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की पुलिस जांच जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !