Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Jamshedpur News : जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर स्कूल में बच्चों से कराई गई सफाई, फावड़ा-कुदाल लेकर कीचड़ और कबाड़ हटाते दिखे छात्र

Jamshedpur News : ये तस्वीरें जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर की हैं, जहां छोटे-छोटे बच्चों से स्कूल परिसर में जमा कीचड़ और कबाड़ साफ कराया जा रहा है। तस्वीरों में बच्चे फावड़े और कुदाल की मदद से परिसर की सफाई करते नजर आ रहे हैं।


स्थानीय लोगों ने जताया विरोध, स्कूल प्रबंधन से हुई बहस

बच्चों से सफाई कराए जाने का आसपास के लोगों ने विरोध किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन के बीच बहस भी हुई। लोगों का सवाल है कि जिस सफाई कार्य के लिए स्कूल प्रबंधन को सफाईकर्मी या बाहरी मजदूरों की मदद लेनी चाहिए, वह काम बच्चों से क्यों कराया जा रहा है।


बच्चों की सुरक्षा और स्कूल की जवाबदेही पर सवाल

इस पूरे मामले ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या छोटे बच्चों से फावड़े और कुदाल से कीचड़-कबाड़ साफ कराना उचित है? अगर परिसर की सफाई जरूरी थी, तो इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों या मजदूरों की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? तस्वीरें सामने आने के बाद अब सवाल यह भी है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों से सफाई कराने के फैसले पर क्या जवाब देता है और इस मामले में जिम्मेदारी किसकी तय होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !