Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Ranchi News : सदर अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का संदेश, बोले- शरीर कमजोर हुआ है, आंदोलन नहीं

Ranchi News : JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। आंदोलन के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सदर अस्पताल से युवाओं और जनता के नाम पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज चलने के बावजूद उनका अनिश्चितकालीन अनशन 10वें दिन भी जारी है।


देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अनशन के कारण उनका शरीर कमजोर हुआ है, लेकिन न्याय की मांग और आंदोलन का संकल्प कमजोर नहीं हुआ है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की।

विधानसभा घेराव में पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

महतो ने 10 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव में शामिल छात्रों, अभिभावकों और मीडिया का धन्यवाद किया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट कर एक स्थान पर ले गई, जहां वह और उनके साथी शांतिपूर्ण तरीके से बैठे थे। इसी दौरान बिना चेतावनी के पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें और उनके साथियों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। महतो ने सवाल उठाया कि करीब 100 शांतिपूर्ण छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को लाठीचार्ज करना ही था, तो उन्हें उस स्थान तक क्यों ले जाया गया।

बल प्रयोग से आंदोलन नहीं दबेगा

देवेंद्र नाथ महतो ने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र हिंसा का रास्ता नहीं अपना रहे हैं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र के रास्ते पर अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को बल प्रयोग के जरिए छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की अपील

महतो ने कहा कि 5 जुलाई से JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी के खिलाफ अभियान चल रहा है। उन्होंने झारखंड के छात्रों और युवाओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की अपील की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !