Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Ramgarh News: रामगढ़ के सयाल CCL स्टाफ कॉलोनी में भीषण आग, पुलिस व स्थानीय लोगों की सुझ-बुझ से टला बड़ा हादसा

Ramgarh News: रामगढ़ जिले में भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सयाल सीसीएल स्टाफ कॉलोनी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. यहाँ एक सीसीएल क्वार्टर में अचानक से भीषण आग लग गई. आग राज कुमार प्रसाद के घर में लगी थी. यह घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे.


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची टीम ने राहत कार्य शुरू किया. भुरकुंडा पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. स्थानीय लोगों ने भी घर के अंदर रखे सामान को बाहर निकालकर सुरक्षित करने में मदद की.


आग के कारण और नुकसान की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या एसी में खराबी हो सकती है. लेकिन अभी तक आग लगने के असली कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आग की घटना में घर का कितना सामान जला और कुल कितने का नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है. पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों के साथ नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !