Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Aaj Ka Panchang: श्रावण अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया, भारत में सूतक मान्य नहीं, जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 12 अगस्त 2026 को वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शिवजी और पितरों की कृपा पाने के लिए पूजा, पाठ, दान और पौधरोपण करना शुभ माना जाता है। आज व्यतीपात योग दोपहर 3:26 बजे तक रहेगा। सूर्य और चंद्रमा दोनों कर्क राशि में हैं।

आज एक और सूर्य ग्रहण लगेगा
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज होगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत रात 9:04 बजे होगी और इसका समापन 13 अगस्त की रात 1:28 बजे होगा। भारत में इस ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। आज कृष्ण पक्ष की अमावस्या रात 11:06 बजे तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी।

आज का पंचांग और मुहूर्त
आज बुधवार है। संवत् 2083 में आज कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। व्यतीपात योग दोपहर 3:26 बजे तक रहेगा, इसके बाद वरीयान योग शुरू होगा। चतुष्पाद करण दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा, नागव करण रात 11:06 बजे तक। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। अमृत काल 13 अगस्त को तड़के 4:38 बजे से सुबह 6:06 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:26 से 2:05 बजे तक, गुलिकाल सुबह 10:47 से 12:26 बजे तक और यमगण्ड सुबह 7:28 से 9:07 बजे तक रहेगा।

पुष्य नक्षत्र के बाद अश्लेषा शुरू होगा
आज चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में रहेगा, जो सुबह 7:59 बजे तक रहेगा। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा। पुष्य का स्वामी शनिदेव और देवता बृहस्पति हैं। इसका प्रतीक गाय का थन या कमल है। आज सूर्योदय सुबह 5:48 बजे और सूर्यास्त शाम 7:03 बजे होगा। अमावस्या के कारण चंद्रोदय नहीं होगा, जबकि चंद्रास्त शाम 6:51 बजे होगा। सूर्य और चंद्रमा दोनों कर्क राशि में हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !