Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं से मांगे परीक्षा व्यवस्था में सुधार के सुझाव, बोले- "आपकी भागीदारी से बदलेगी व्यवस्था"

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव देने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि "छात्रों की बात - छात्रों के साथ" अभियान के तहत अब तक 8,500 से अधिक युवाओं ने अपने सुझाव साझा किए हैं.

OMR से लेकर परीक्षा कैलेंडर तक मिले सुझाव
मुख्यमंत्री के अनुसार, युवाओं की ओर से OMR प्रणाली, परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड, प्रश्नपत्र और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े सुझाव लगातार मिल रहे हैं. इसके अलावा तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और JPSC समेत दोनों आयोगों में संवैधानिक दायरे के भीतर आवश्यक सुधारों को लेकर भी युवाओं ने अपनी राय दी है.

मौजूदा चुनौतियों के साथ भविष्य की व्यवस्था पर जोर
हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी मौजूदा समस्याओं पर चर्चा करना नहीं है. लक्ष्य ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जो वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह हो.

"हर सुझाव युवाओं के भविष्य में योगदान देगा"
मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं से अपने सुझाव लगातार साझा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवाओं की ओर से दिया गया प्रत्येक सुझाव केवल मौजूदा परीक्षा व्यवस्था में सुधार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि झारखंड के हजारों-लाखों युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान दे सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार केवल राज्य सरकार की पहल नहीं होगी. इसमें झारखंड के युवाओं की जनभागीदारी भी महत्वपूर्ण होगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !