Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Sahara India Investors: सहारा इंडिया के पीड़ितों का लोकभवन के समक्ष सत्याग्रह स्थगित, सरकार से मिला लिखित आश्वासन

Sahara India Investors: राजधानी रांची में सहारा इंडिया के पीड़ित जमाकर्ताओं के भुगतान और अन्य मांगों को लेकर लोकभवन के सामने चल रहा सत्याग्रह फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. विश्व भारती जन सेवा संस्थान के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को झारखंड सरकार की ओर से मिले लिखित आश्वासन के बाद रोकने का फैसला लिया गया.

सरकार की ओर से विधायक अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो आंदोलन स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. वार्ता के बाद सरकार ने लिखित रूप में भरोसा दिलाया कि सहारा पीड़ितों की मांगों पर जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

सरकार को एक महीने का समय
आंदोलनकारियों ने सरकार को कार्रवाई के लिए एक महीने की समयसीमा दी है. लिखित आश्वासन में बताया गया है कि सहारा इंडिया मामले से जुड़े वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसके अलावा सहारा पीड़ितों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हस्तक्षेप याचिका दायर करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है.

मुआवजे को लेकर भी कार्रवाई का भरोसा
सरकार की ओर से पीड़ित जमाकर्ताओं को आर्थिक मुआवजा दिलाने की दिशा में भी जल्द पहल करने का आश्वासन दिया गया है. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने फिलहाल सत्याग्रह स्थगित करने पर सहमति जताई., हालांकि, आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह फैसला आंदोलन को समाप्त करने का नहीं है.



आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो फिर शुरू होगा आंदोलन
विश्व भारती जन सेवा संस्थान ने कहा कि अगर एक महीने के भीतर सरकार ने लिखित आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं की, तो सत्याग्रह दोबारा शुरू किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर झारखंड विधानसभा के घेराव का भी निर्णय लिया जा सकता है.

संस्थान ने कहा कि सहारा पीड़ित जमाकर्ताओं को उनका भुगतान दिलाने, न्याय सुनिश्चित कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !