Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Hemant Soren Birthday: विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली जन्मदिन की बधाई, विपक्ष के वाकआउट पर संसदीय कार्यमंत्री ने उठाए सवाल

Hemant Soren Birthday: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन की चर्चा से हुई. संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री को सदन की ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वह विधानसभा के सभी सदस्यों की तरफ से उन्हें बधाई दे रहे हैं.

विपक्ष के सदन से दूर रहने पर निशाना
कार्यवाही के दौरान विपक्षी विधायकों की अनुपस्थिति का मुद्दा भी सत्ता पक्ष ने उठाया. राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि विधानसभा जनप्रतिनिधियों के लिए अपनी बात रखने और जनता से जुड़े सवालों पर चर्चा करने का संवैधानिक मंच है.

उन्होंने विपक्ष की गैरमौजूदगी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही में शामिल होकर जनहित के मुद्दे उठाना संसदीय व्यवस्था का हिस्सा है. ऐसे में विपक्ष का सदन में मौजूद नहीं रहना उचित नहीं है.



संस्था निबंधन नियमावली सदन में पेश
मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान मंत्री दीपक बिरुआ ने संस्था निबंधन नियमावली सदन के पटल पर रखी. इसके अलावा विभिन्न विधायी और जनहित से जुड़े विषयों पर भी कार्यवाही आगे बढ़ी.

सत्र के तीसरे दिन सत्ता पक्ष ने सरकार से जुड़े विषय सदन में रखे, जबकि विपक्ष की अनुपस्थिति लगातार चर्चा में बनी रही.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !