Ranchi News : 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए झारखंड में आयोजित होने वाली कई खेलों की राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।
वूशु और क्रिकेट की चयन प्रक्रिया भी टली
स्थगित किए गए खेलों में वूशु, क्रिकेट, तीरंदाजी, स्केटिंग और बॉक्सिंग शामिल हैं।
वूशु में अंडर-17 और अंडर-19 के बालक एवं बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। वहीं क्रिकेट में अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की चयन प्रक्रिया को टाल दिया गया है। तीरंदाजी में इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की चयन प्रक्रिया भी स्थगित रहेगी।
स्केटिंग और बॉक्सिंग में भी चयन प्रक्रिया रुकी
स्केटिंग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की चयन प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई है। इसी तरह बॉक्सिंग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन फिलहाल नहीं होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से बताया गया है कि इन सभी खेलों की नई तारीख और आयोजन स्थल की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। हालांकि, जिन खेलों की चयन प्रक्रिया स्थगित नहीं की गई है, उनका राज्य स्तरीय चयन तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।