Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Ranchi News : JPSC-JSSC आंदोलन: आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी समेत हिरासत में लिए गए BJP नेताओं की जल्द हो सकती है रिहाई

Ranchi News : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब इन नेताओं की जल्द रिहाई की तैयारी की जा रही है।


खेलगांव कैंप में रखे गए भाजपा नेता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जानकारी के अनुसार आदित्य साहू को उनके आवास से ही हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लिए गए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को खेलगांव स्थित अस्थायी पुलिस कैंप में रखा गया है।


रिहाई की प्रक्रिया शुरू, कैंप के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

भाजपा नेताओं की संभावित रिहाई को देखते हुए खेलगांव कैंप के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को कैंप से बाहर भेज दिया जाएगा।


छात्रों के समर्थन में किया था मुख्यमंत्री आवास का घेराव

भाजपा नेता JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं को कब रिहा किया जाता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !