Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Jamshedpur News: मानगो से कर्ज की परेशानी के बीच 62 वर्षीय महिला लापता, नदी की ओर जाते CCTV में दिखीं

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुटू, कृष्णा रोड नंबर 12 से 62 वर्षीय शिखा दत्ता के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, 9 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे शिखा दत्ता घर से निकली थीं। घर से निकलने से पहले उन्होंने एक सादे कागज पर नोट लिखकर छोड़ा था, जिसमें कर्ज को लेकर अपनी परेशानी का जिक्र किया गया है। परिजनों के मुताबिक, नोट में शिखा दत्ता ने लिखा था कि वह पिछले कई दिनों से अपनी क्षमता के अनुसार कर्ज चुकाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अब उनके लिए कर्ज चुका पाना संभव नहीं हो रहा है। 

CCTV में नदी की ओर जाती दिखीं
नोट मिलने के बाद परिवार के लोगों ने शिखा दत्ता की तलाश शुरू की। इस दौरान जेसु भवन के पास बिजली विभाग क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। फुटेज में शिखा दत्ता नदी की दिशा की ओर जाती हुई दिखाई दीं। इसके बाद परिजनों ने नदी और उसके आसपास के इलाकों में भी तलाश शुरू की। परिवार का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि नदी में एक महिला के कूदने की बात सामने आई है। इसी सूचना के बाद नदी किनारे उनकी तलाश की गई, लेकिन अब तक शिखा दत्ता का कोई सुराग नहीं मिल सका है।



नाती ने मानगो थाना में दी सूचना
शिखा दत्ता के नाती रोनित दत्ता ने उनके लापता होने की जानकारी मानगो थाना पुलिस को दी है। रोनित दत्ता का आरोप है कि परिवार को पुलिस की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। परिजनों की मांग है कि पुलिस अपने स्तर से मानगो थाना क्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान चलाए। साथ ही नदी में भी व्यवस्थित तरीके से खोजबीन कराई जाए, ताकि शिखा दत्ता का जल्द पता लगाया जा सके। फिलहाल परिवार उनकी सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद कर रहा है और पुलिस से मामले में सक्रियता के साथ तलाश अभियान चलाने की अपील की है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !