Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Jharkhand Politics: JPSC-JSSC विवाद को लेकर बोले बाबूलाल मरांडी:- "छात्रों पर लाठीचार्ज बर्बर, कोर्ट की निगरानी में हो बड़ी परीक्षाओं की CBI जांच"

Jharkhand Politics: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि छात्र पिछले 15 दिनों से अधिक समय से CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार बातचीत के नाम पर मामले को टाल रही है. मरांडी के मुताबिक, आंदोलन के दौरान कई छात्रों की तबीयत भी बिगड़ रही है, इसके बावजूद सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही.

मरांडी ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी छात्रों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे. उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर ही उन्हें रोक दिया गया और बाद में सभी को खेलगांव स्थित कैंप जेल में हिरासत में रखा गया.

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का लगाया आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नौकरियों की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए हैं. उनके अनुसार, इससे गरीब, दलित, आदिवासी और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले उन युवाओं को नुकसान हुआ है, जो वर्षों की मेहनत के बाद सरकारी नौकरी की उम्मीद करते हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के मुद्दे को लेकर सड़क से विधानसभा तक संघर्ष जारी रखेगी और जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, पार्टी पीछे नहीं हटेगी.

कई भर्ती मामलों की CBI जांच की मांग
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही भर्ती, माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति और 11वीं से 14वीं JPSC से जुड़े मामलों की जांच CBI से कराई जानी चाहिए. उन्होंने मांग की कि पूरी जांच अदालत की निगरानी में हो, ताकि जांच की निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे.

उनका कहना है कि यदि जांच में अनियमितताएं साबित होती हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिलना चाहिए.

छात्रों पर कार्रवाई को बताया बर्बर
छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर भी मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने पुलिस कार्रवाई को क्रूर और बर्बर बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने से आंदोलन खत्म नहीं होगा. मरांडी ने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी. उन्होंने दावा किया कि यह आंदोलन सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे झारखंड में छात्रों के समर्थन में पार्टी अपनी आवाज उठाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !