Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Ranchi News : JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका तो खेत के रास्ते आगे बढ़े प्रदर्शनकारी

Ranchi News : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े।


हाईकोर्ट के पास पुलिस ने रोका रास्ता

जानकारी के अनुसार, विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को हाईकोर्ट के पास पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस के रोकने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों ने मुख्य रास्ते से हटकर खेत के रास्ते विधानसभा की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। छात्र किसी भी तरह विधानसभा परिसर के पास पहुंचकर घेराव करने की कोशिश में जुटे हैं।


विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्र, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

छात्रों के इस कदम के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और छात्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में विवादित परीक्षाओं को रद्द करना और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच शामिल है। फिलहाल विधानसभा घेराव को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !