Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

JPSC JSSC Student Protest: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में उग्र हुआ छात्र आंदोलन, सातवीं बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़ा प्रदर्शनकारियों का काफिला

JPSC JSSC Student Protest: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया. विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारी लगातार पुलिस की बैरिकेडिंग पार कर रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, छात्रों ने सातवीं बैरिकेडिंग भी पार कर ली है और अब उनका काफिला विधानसभा की ओर बढ़ रहा है.



छात्रों को रोकने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही है. वहीं प्रशासन की ओर से छात्रों से संयम बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की जा रही है.



स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पुलिस ड्रोन कैमरों की मदद से प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है. फिलहाल छात्रों के लगातार आगे बढ़ने के कारण मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !