Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

BREAKING NEWS : JPSC गड़बड़ी मामले में पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य से CID की पूछताछ, समन के बाद पहुंचीं कार्यालय

BREAKING NEWS :  JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितता के मामले की जांच कर रही CID के समन के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य सोमवार को पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंचीं। CID ने उन्हें मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ के लिए तलब किया था।


तीनों पूर्व सदस्यों को भेजा गया था समन

जानकारी के अनुसार, JPSC के तीनों सदस्यों को CID की ओर से समन भेजा गया था। समन जारी होने के बाद तीनों सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब जांच एजेंसी आयोग के पूर्व सदस्यों से परीक्षा प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों में जानकारी जुटा रही है।


परीक्षा प्रक्रिया और आयोग के फैसलों पर हो सकती है पूछताछ

JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर CID की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच के दौरान आयोग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा चुकी है।

इसी क्रम में पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य को सोमवार को CID कार्यालय बुलाया गया। पूछताछ के दौरान उनसे परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया, आयोग के स्तर पर लिए गए विभिन्न फैसलों और कथित अनियमितताओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली जा सकती है।

CID यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किन स्तरों पर निर्णय लिए गए और कथित गड़बड़ियों में किसी की भूमिका रही या नहीं। मामले में जांच एजेंसी आगे भी आयोग से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर सकती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !