Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Ranchi Protest: रांची में दो मोर्चों पर हंगामा, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन और BJP का हेमंत सोरेन के आवास पर घेराव

Ranchi Protest: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन और भाजपा के मुख्यमंत्री आवास घेराव से माहौल तनावपूर्ण हो गया. छात्रों ने नए विधानसभा भवन की ओर मार्च किया, जबकि भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास के मुख्य गेट तक पहुंच गए और उनके इस्तीफे की मांग की.

सड़क पर लेटे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू

 मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी. पुलिस ने जब नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू किया तो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सड़क पर लेट गए. इसके बाद पुलिस ने दोनों नेताओं समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया गया.



छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग
 उधर, पुराने विधानसभा भवन के पास जुटे सैकड़ों अभ्यर्थी हाथों में तिरंगा, बैनर और तख्तियां लेकर नए विधानसभा भवन की ओर बढ़े. रास्ते में लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़कर छात्र आगे निकल गए. अभ्यर्थी कथित परीक्षा गड़बड़ी की सीबीआई जांच और विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू
 छात्रों के विधानसभा मार्च और भाजपा के मुख्यमंत्री आवास प्रदर्शन को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !