Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Adityapur News: शिवनारायणपुर में पंखा लगाने के दौरान बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

Adityapur News: आदित्यपुर के शिवनारायणपुर में रविवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है. बताया गया कि रिजवान शिवनारायणपुर में किराए के मकान में रह रहे थे.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रिजवान घर में पंखा लगाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गए और बेहोश होकर नीचे गिर पड़े. घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई. खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही थी. हादसे की खबर के बाद मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !