Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Ranchi News : JPSC-JSSC आंदोलन पर अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- क्या झारखंड के छात्र देश के बच्चे नहीं?

Ranchi News : JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। अब सरकार और छात्रों के बीच तीसरे दौर की वार्ता होने वाली है। इसी बीच केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।


राहुल गांधी से अन्नपूर्णा देवी ने पूछे सवाल

कोडरमा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब तक रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में एक बार भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि क्या झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्र देश के बच्चे नहीं हैं? क्या उनकी मांगें जायज नहीं हैं? क्या परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उचित नहीं है?


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार और सरकार में शामिल दलों के नेताओं में छात्रों के प्रति थोड़ी भी संवेदना है तो उन्हें छात्रों की बात सुननी चाहिए और परीक्षा में हुई कथित धांधली की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

पंजाब, कर्नाटक और केरल के मुद्दे पर भी साधा निशाना

अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पंजाब, कर्नाटक और केरल के मुद्दों पर नहीं बोलते, लेकिन झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर भी उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। फिलहाल JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है और सरकार तथा छात्रों के बीच तीसरे दौर की वार्ता पर सभी की नजर है। आंदोलनकारी छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और परीक्षा व्यवस्था में सुधार समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !