Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Jamshedpur News: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, साकची में उमड़ा जनसैलाब; पूर्व सीएम रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो रहे मौजूद

Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाने और लोगों को देश की आजादी के संघर्ष से जोड़ने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से रविवार, 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई. साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के आम लोगों ने भी हिस्सा लिया.

हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए. पूरे आयोजन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद किया गया और उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया. यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा समाजसेवी, बुद्धिजीवी और शहरवासी भी शामिल हुए.



आम बागान से अक्षेस गोलचक्कर तक पहुंची यात्रा
भाजपा की तिरंगा यात्रा नेताजी सुभाष मैदान से निकलकर जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय गोलचक्कर तक पहुंची. यात्रा के रास्ते में बड़ी संख्या में तिरंगे नजर आए. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देना था.

विद्युत वरण महतो बोले:- पीएम मोदी के आह्वान पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जमशेदपुर में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.



उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. ऐसे आयोजनों के जरिए लोगों को देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए.

कई प्रमुख भाजपा नेता हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए. इनके अलावा भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी यात्रा का हिस्सा बने.



यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा माहौल उत्साह से भर गया. आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता और गौरव के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है. ऐसे कार्यक्रमों के जरिए युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !