Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Ranchi Accident News: रांची के प्लाजा चौक पर तेज रफ्तार कार ने सेना के वाहन को मारी टक्कर, तीन गंभीर

Ranchi: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के प्लाजा चौक के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार और सेना के वाहन की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ. घायलों में कार सवार दो युवतियां और चालक शामिल हैं. टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सेना के वाहन के बाएं हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है.

मोड़ पर हुआ जोरदार टकराव
जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की कार पुरुलिया रोड की तरफ से तेज गति से आ रही थी. इसी दौरान प्लाजा चौक के पास सेना का वाहन जेल मोड़ की दिशा में मुड़ रहा था. इसी बीच कार चालक वाहन को संभाल नहीं सका और कार ने सेना के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया. कार में सवार तीनों लोग अंदर फंस गए थे. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग और गश्त कर रहे पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की.

सिर और पैरों में आई गंभीर चोट
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को आर्किड अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस घायलों की पहचान की पुष्टि नहीं कर सकी है. उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने कार जब्त की
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहले लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद लोअर बाजार थाना की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई और वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया. लोअर बाजार थाना प्रभारी लव सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में कार की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही हादसे की वजह सामने आ रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !