Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

JPSC Exam Irregularities: JPSC धांधली मामले में जेल में बंद पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर श्वेता गुप्ता ने दाखिल की जमानत याचिका, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

JPSC Exam Irregularities: JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रही श्वेता गुप्ता ने जमानत के लिए रांची स्थित CID की विशेष अदालत का रुख किया है. श्वेता गुप्ता की ओर से उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में बेल पिटीशन दाखिल की. याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने CID को मामले की केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है.

श्वेता गुप्ता JPSC में उप परीक्षा नियंत्रक (डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर) के पद पर कार्यरत थीं. परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान CID ने उन्हें पिछले महीने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं.

CID केस में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार
JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर CID ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज की है. जांच के दौरान अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एजेंसी मामले में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े लोगों और कथित गड़बड़ी में उनकी भूमिका की जांच कर रही है.



अभय तिवारी ने भी दाखिल की जमानत याचिका
इसी मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल अभय तिवारी ने भी जमानत के लिए CID की विशेष अदालत में याचिका दायर की है. उस पर आरोप है कि उसने खुद के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी कथित तौर पर गलत तरीके से सरकारी नौकरी दिलाने में भूमिका निभाई.

अब श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी की जमानत याचिकाओं पर अदालत में आगे की सुनवाई होनी है. CID की केस डायरी पेश किए जाने के बाद कोर्ट दोनों मामलों में आगे की प्रक्रिया तय करेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !