Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Koderma Police News: उत्तरी छोटानागपुर पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण समेत 10 पदक जीतकर बनी रनर-अप

Koderma Police News: हजारीबाग के पदमा शूटिंग रेंज में आयोजित उत्तरी छोटानागपुर पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा जिला पुलिस के जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया है. 6 और 7 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में कोडरमा के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में कुल 10 पदक जीतकर ओवरऑल रनर-अप का स्थान हासिल किया.

निशानेबाजी प्रतियोगिता में कोडरमा पुलिस के जवानों ने सटीक निशाने के साथ अपनी तकनीकी दक्षता और अनुशासन का प्रदर्शन किया. जिले के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए. इस तरह कोडरमा जिला बल की झोली में कुल 10 पदक आए.

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को कोडरमा के पुलिस अधीक्षक ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है और इससे बल के अन्य पदाधिकारियों व जवानों को भी प्रेरणा मिलेगी.



एसपी ने कहा कि जवानों ने ड्यूटी के साथ खेल गतिविधियों में भी अपनी क्षमता साबित की है. उन्होंने कहा कि कोडरमा पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान मजबूत कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !