Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Jamtara News: पति से विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, फंदे से लटकता मिला 4 बच्चों की मां का शव

  Jamtara News:  झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रुपडीह गांव में 28 वर्षीय विवाहिता संजीदा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला. सूचना के बाद नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. संजीदा के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं.

पति से विवाद के बाद हुई मौत
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार को संजीदा और उसके पति रहमत अंसारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. देर रात करीब 10 बजे महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. हालांकि, विवाद और मौत के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है.

दरवाजा अंदर से बंद, खिड़की खुली
ग्रामीणों के अनुसार, जिस कमरे में शव मिला उसका दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि खिड़की खुली हुई थी. ससुराल पक्ष के कुछ लोगों के घर पर मौजूद नहीं होने की बात भी सामने आई है. पुलिस इन सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कारण
नारायणपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर पति-पत्नी के विवाद समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !