झारखंड के अधिकारों के लिए समर्पित था निर्मल दा का जीवन
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने निर्मल महतो के योगदान को याद करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण और यहाँ की जनता के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष, त्याग और सर्वस्व न्योछावर करने की भावना सदैव वंदनीय रहेगी. उन्होंने कहा कि निर्मल दा ने अपने जीवन में हमेशा शोषितों और वंचितों की आवाज बुलंद की. उनके विचार और आदर्श आने वाली हर नई पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देते रहेंगे.
जनहित और सामाजिक न्याय ही सच्ची श्रद्धांजलि
मेयर ने इस बात पर जोर दिया कि निर्मल महतो जैसे जननायक के सपनों का झारखंड बनाना ही हम सभी की जिम्मेदारी है. उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक न्याय को मजबूत करना और जन-जन की सेवा करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कहा कि उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनके आदर्श हमें सदैव निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का रास्ता दिखाते रहेंगे.
गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
पारडीह चौक पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा के दौरान मेयर के अलावा शहर के कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे. सभी लोगों ने बारी-बारी से शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद मोमिता चटर्जी, विनोद रवि राम, जी एम रजा, संतोष पोद्दार, प्रदीप शर्मा, ईश्वर सिंह, प्रभाकर साहू, शाहनवाज़ अहमद, अंसार खान, अखिलेश सिंह और नीतीश पोद्दार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.