Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Ranchi Bar Association: रांची सिविल कोर्ट में 10 अगस्त से नियमित न्यायिक कार्य शुरू करेंगे अधिवक्ता, SDJM कोर्ट का बहिष्कार रहेगा जारी

Ranchi Bar Association: सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य को लेकर रांची जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने अहम फैसला लिया है. अब 10 अगस्त, सोमवार से अधिवक्ता रांची व्यवहार न्यायालय में पहले की तरह नियमित रूप से न्यायिक कार्य में शामिल होंगे.

एडहॉक कमेटी ने सभी अधिवक्ताओं से कोर्ट की कार्यवाही में नियमित रूप से हिस्सा लेने की अपील की है. इसके साथ ही पुराने और नए दोनों बार भवनों में संचालित काउंटर भी सोमवार से दोबारा खोल दिए जाएंगे और पहले की तरह सामान्य कामकाज होगा.

कुछ अदालतों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा
बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि सभी अदालतों में काम शुरू करने का फैसला नहीं लिया गया है. SDJM कोर्ट, एक्जीक्यूटिव कोर्ट और उनसे जुड़े कुछ अन्य न्यायालयों एवं कार्यों में अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बहिष्कार पहले की तरह जारी रहेगा.

यह बहिष्कार अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. यानी इन अदालतों और संबंधित कार्यों को लेकर एसोसिएशन के पूर्व के फैसले में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.



पुराने फैसले भी रहेंगे प्रभावी
एसोसिएशन ने कहा है कि सिविल कोर्ट में नियमित न्यायिक कार्य शुरू करने और दोनों बार भवनों के काउंटर खोलने के फैसले के अलावा आमसभा और एसोसिएशन की ओर से पहले लिए गए अन्य सभी निर्णय पहले की तरह लागू रहेंगे.

एडहॉक कमेटी ने अधिवक्ताओं से एसोसिएशन के पुराने निर्णयों का पालन करने के साथ-साथ संगठन में एकता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है. इस संबंध में जानकारी संगठन के अध्यक्ष और कमेटी के सदस्य संजय विद्रोही ने दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !