Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Ranchi News : KVS-NVS-EMRS भर्ती परीक्षा का Tier-II रिजल्ट जल्द, अगस्त के मध्य से चरणबद्ध तरीके से होंगे जारी

Ranchi News : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS) और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) भर्ती परीक्षा के Tier-II परिणाम को लेकर प्रेस नोट जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मार्च 2026 में आयोजित Tier-II भर्ती परीक्षा के परिणाम अगस्त 2026 के मध्य से चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।


2.1 लाख वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाओं का हो रहा मूल्यांकन

CBSE के अनुसार, हाल के दिनों में Tier-II परीक्षा के परिणाम को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट सामने आई हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परिणाम से संबंधित केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों या अपुष्ट खबरों से बचें।


Tier-II परीक्षा में Objective और Descriptive दोनों तरह के प्रश्न शामिल थे। करीब 2.1 लाख वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। ये उत्तर पुस्तिकाएं 68 विषयों से संबंधित हैं। बोर्ड ने बताया कि OMR शीट का मूल्यांकन, उत्तर कुंजी का प्रदर्शन और OMR शीट की इमेज पोर्टल पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाओं का भौतिक मूल्यांकन अंतिम चरण में है।

अगस्त के मध्य से जारी होंगे परिणाम

CBSE ने बताया कि Tier-II भर्ती परीक्षा के परिणाम अगस्त 2026 के मध्य से चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। अलग-अलग पदों और विषयों के परिणाम अलग-अलग चरणों में घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि रिजल्ट और भर्ती परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर भरोसा करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !