Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार आज शनिवार है और कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। यह तिथि दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। आज सुबह 9 बजकर 02 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा, फिर व्याघात योग का संयोग बनेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में है और सूर्य कर्क राशि में स्थित है।
शनिवार को शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व
शनिवार को शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है। श्रावण मास चलने के कारण आज भगवान शिव के साथ शनिदेव की पूजा-अर्चना करना भी शुभ माना जाता है। आज रोहिणी नक्षत्र शाम 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगा, फिर मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रदेव हैं और इसके अधिष्ठाता देवता ब्रह्मा या प्रजापति माने जाते हैं।
आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त
आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक है। राहुकाल सुबह 9 बजकर 06 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। गुलिकाल सुबह 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट और यमगण्ड दोपहर 2 बजकर 07 मिनट से 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
सूर्य-चंद्रमा की स्थिति और नक्षत्र
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति की बात करें तो आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 07 मिनट पर होगा। चंद्रमा वृषभ राशि में अगले दिन तड़के 3 बजकर 48 मिनट तक रहेंगे, फिर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। रोहिणी नक्षत्र को कला, आकर्षण, एकाग्रता और रचनात्मकता से जुड़ा माना जाता है। इसके प्रतीक के रूप में बैलगाड़ी के पहिए का उल्लेख मिलता है।