Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Koderma Crime News: नल-जल योजना के पाइप चोरी करते दो गिरफ्तार, डीसीएम ट्रक समेत 65 पाइप जब्त

Koderma: कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में नल-जल योजना के पाइप चोरी करने की कोशिश पुलिस ने नाकाम कर दी। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पाइप लदे एक डीसीएम ट्रक और अन्य सामान भी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक को 6 अगस्त को सूचना मिली थी कि सतगावां थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में जलापूर्ति योजना के पाइपों को एक डीसीएम वाहन में लोड किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार 
छापेमारी के दौरान पुलिस ने डीसीएम ट्रक (WB15L1467) को कब्जे में लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें जलापूर्ति योजना के 65 डीआई पाइप मिले। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक आनन्दु कौर, निवासी चुचरा (पश्चिम बंगाल), और उप चालक राहुल मंडल, निवासी चंदननगर, जिला हुगली (पश्चिम बंगाल), को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

ठेकेदार की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
जलापूर्ति योजना के ठेकेदार प्रदीप राम, निवासी गोलवाढाब, डोमचांच, की शिकायत के आधार पर सतगावां थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की आशंका है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए छापेमारी जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !