Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC आंदोलन पर बोले राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा:- “युवा नशामुक्ति में करें सहयोग, बाकी विषय CM जाने”, देखें VIDEO

JPSC JSSC Protest: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के शुभारंभ समारोह में शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रांची में जारी JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने राजनीतिक टिप्पणी से बचते हुए कहा कि उनका आग्रह केवल इतना है कि युवा नशामुक्ति अभियान में भी सहयोग करें.

राज्यपाल ने कहा, "हमारा आग्रह है कि युवा भी नशामुक्ति के इस कार्य में सहयोग करें. बाकी जिन विषयों की आप बात कर रहे हैं, वह मुख्यमंत्री जाने."

जमशेदपुर से शुरू हुआ “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान”
इसके बाद राज्यपाल संतोष गंगवार ने जमशेदपुर में “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का शुभारंभ किया. भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मिशन स्पंदन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की.




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !