Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Dhanbad News : धनबाद कोर्ट परिसर की पार्किंग विवाद का हुआ समाधान, हाईकोर्ट ने जनहित याचिका की समाप्त

Dhanbad News : धनबाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं और मुवक्किलों की पार्किंग व्यवस्था से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जनहित याचिका का निष्पादन कर दिया है। अदालत ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और बार एसोसिएशन के समन्वय से पार्किंग की समस्या का काफी हद तक समाधान हो गया है।


पार्किंग व्यवस्था सुधरी, अतिक्रमण रोकने के लिए पुलिस तैनात

यह जनहित याचिका धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने दायर की थी। चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि अब अधिवक्ताओं और मुवक्किलों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था कर दी गई है। सड़क किनारे लगने वाले दुकानदारों को वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किया गया है और दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए पार्किंग स्थल पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।

जेल स्थानांतरण पर बनी सहमति, भविष्य में बढ़ेंगी कोर्ट की सुविधाएं

हाईकोर्ट ने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोर्ट परिसर के सामने स्थित जेल को भविष्य में शहर से बाहर स्थानांतरित करने पर सभी पक्षों में सहमति बनी है। जेल हटने के बाद खाली होने वाली जमीन का उपयोग कोर्ट परिसर और बार एसोसिएशन की सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जा सकेगा, हालांकि इसके लिए राज्य सरकार की मंजूरी आवश्यक होगी।


अदालत ने धनबाद जिला प्रशासन, पुलिस, जिला न्यायपालिका और बार एसोसिएशन के सहयोग की सराहना की। साथ ही याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह के रचनात्मक सहयोग की भी प्रशंसा की। मामले में कोर्ट परिसर के रास्ते, आपातकालीन निकास, पश्चिमी गेट खोलने, अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था को लेकर कई दौर की बैठकों के बाद अंतरिम समाधान लागू किया गया था, जिसे हाईकोर्ट ने संतोषजनक माना।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !