Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Jamshedpur Crime News: मानगो के तुड़ियाबेड़ा में 60 वर्षीय महिला से लूट, झाड़ियों में धक्का देकर चैन और बाली छीनकर फरार हुए बदमाश, देखें VIDEO

Jamshedpur News: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुड़ियाबेड़ा में गुरुवार को लूट की वारदात सामने आई। सांकोसाई निवासी 60 वर्षीय मंजू देवी दवा लेकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तीन बदमाशों ने उन्हें झाड़ियों में धक्का दे दिया और गले से सोने की चेन तथा कान की एक बाली छीनकर फरार हो गए। मंजू देवी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपियों ने उनका गला दबाने का भी प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, बयान दर्ज
महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता मंजू देवी का बयान दर्ज किया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरियाबेड़ा का यह रास्ता रात के समय अक्सर अंधेरे में डूबा रहता है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व वारदातों को अंजाम देते हैं। लोगों ने इलाके में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !