Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Adityapur News: खरकाई ब्रिज से हटे अवैध फल ठेले, जाम से राहत के लिए आदित्यपुर पुलिस की कार्रवाई

Adityapur: यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और खरकाई ब्रिज पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए आदित्यपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्रिज पर लगाए गए सभी अवैध फल ठेलों को हटवा दिया गया। खरकाई ब्रिज आदित्यपुर और जमशेदपुर के बीच आवागमन का प्रमुख मार्ग है। यहां लंबे समय से सड़क किनारे फल ठेले लगने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। पीक आवर में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था।

पुलिस ने दी चेतावनी
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को हटाया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि भविष्य में दोबारा ब्रिज के ऊपर ठेले लगाए गए तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गश्ती दल को भी निर्देश दिया है कि शाम के समय यदि कोई व्यक्ति दोबारा ब्रिज पर ठेला लगाता पाया जाता है तो तत्काल उसे हटाया जाए और जरूरत पड़ने पर ठेला जब्त कर कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का किया स्वागत
पुलिस की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा है। लोगों का कहना है कि ठेले हटने से ब्रिज पर यातायात सुचारू होगा और रोजाना लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। हालांकि, स्थानीय नागरिकों ने यह भी मांग की है कि फल विक्रेताओं के लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी रोजी-रोटी प्रभावित न हो और यातायात व्यवस्था भी बेहतर बनी रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !