Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Jamshedpur News: मानगो की टाइल्स दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

Jamsheddpur: मानगो थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 के किनारे संचालित टाइल्स गैलरी में बुधवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान से एसी का कॉपर पाइप और जनरेटर की बैटरी चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान संचालक मोहित शाह गुरुवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान में लगे एसी का कॉपर पाइप काट दिया गया है। जांच करने पर पता चला कि जनरेटर में लगी बैटरी भी गायब है। इसके बाद उन्होंने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर
सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दुकान परिसर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दुकान संचालक के अनुसार चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !