Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Dhanbad News: धनबाद में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज

Dhanbad News: धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में देर रात गश्ती पर निकली पुलिस टीम पर अचानक हमला हो गया. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया ही था कि कुछ लोगों ने मिलकर टीम को घेर लिया और हमला कर दिया.


एसआई घायल, हमलावरों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

इस घटना में भूली ओपी में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हरिप्रकाश मिश्रा चोटिल हो गए. उन्हें तुरंत इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

वर्दीधारी पुलिस अधिकारी पर हमले की खबर फैलते ही महकमे में हड़कंप मच गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए इलाके में छापेमारी तेज कर दी है.


घात लगाकर बैठे आरोपितों ने किया हमला

पुलिस को नहीं पता था कि वहां पहले से ही हमला करने के लिए आरोपित घात लगाए बैठे थे. उन्होंने पुलिस टीम को चारों ओर से घेर लिया और उन पर हमला कर दिया. इस हमले में सब-इंस्पेक्टर हरिप्रकाश मिश्रा घायल हो गए. उन्हें तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


आरोपितों की तलाश में छापेमारी तेज

अब पुलिस ने हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया. पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मी पर हमला करने के मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमले में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !