Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Seraikela News: सरायकेला निर्वाचन विभाग ने ईचागढ़, सरायकेला और खरसावां विधानसभा की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जानें अपना नाम जोड़ने की प्रक्रिया

Seraikela: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिले में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत बुधवार, 5 अगस्त 2026 को जिले के तीनों प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों 50-ईचागढ़, 51-सरायकेला (अ.ज.जा.) और 57-खरसावां (अ.ज.जा.) की प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का आधिकारिक प्रकाशन कर दिया गया है। संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा फॉर्म-5 के जरिए इस सूची को सभी निर्धारित मतदान केंद्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आम जनता के अवलोकन के लिए प्रदर्शित कर दिया गया है।

जिले में कुल 7.67 लाख मतदाता पंजीकृत, ईचागढ़ और सरायकेला के आंकड़े आए सामने
जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में जिले भर में कुल 7 लाख 67 हजार 613 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें पुरुषों की संख्या 3 लाख 84 हजार 834 और महिलाओं की संख्या 3 लाख 81 हजार 919 है, जबकि 10 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार बात करें तो ईचागढ़ में 2,56,155, सरायकेला में 3,02,716 तथा खरसावां विधानसभा क्षेत्र में 2,08,742 पंजीकृत मतदाता दर्ज किए गए हैं।

4 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची
प्रारूप सूची में किसी भी प्रकार के संशोधन, नाम जोड़ने या हटाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आम नागरिक 5 अगस्त से लेकर 4 सितंबर तक अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं, जिनका अंतिम रूप से निपटारा 3 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 अक्टूबर को होगा। इसके अलावा, जो युवा 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से नया आवेदन जमा कर सकते हैं।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की आम जनता से अपील
मामले पर उपायुक्त (DC) सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने जिले वासियों से जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर वोटर लिस्ट में नाम जांचने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति में समय रहते सुधार हेतु आवेदन दिया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !