Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Ranchi News : झारखंड को मिली 7 राष्ट्रीय स्कूली खेलों की मेजबानी, SGFI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी`

Ranchi News : झारखंड को स्कूली खेलों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली 7 राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी राज्य को सौंपी है। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) द्वारा किया जाएगा।


इन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देशभर की लगभग 42 राज्यों एवं संबद्ध इकाइयों के हजारों खिलाड़ी, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी और टीम प्रबंधक हिस्सा लेंगे। झारखंड को जिन खेलों की मेजबानी मिली है, उनमें फुटबॉल (अंडर-14 व अंडर-17 बालिका), साइक्लिंग (ट्रैक), वुशु, बास्केटबॉल (अंडर-19 बालिका), योगासन, ताइक्वांडो और हॉकी (अंडर-17 बालक) शामिल हैं।

पिछले साल 5, इस बार 7 राष्ट्रीय प्रतियोगितियों की मेजबानी

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि सात राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह राज्य की खेल अधोसंरचना, आयोजन क्षमता और स्कूली खेलों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।


उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास रहेगा कि सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप, पारदर्शी, सुरक्षित और सफल तरीके से कराया जाए, ताकि देशभर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अनुभव मिल सके।

धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि पिछले शैक्षणिक सत्र में झारखंड को 5 राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली थी, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 7 हो गई है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की बढ़ती खेल क्षमता और उत्कृष्ट आयोजन दक्षता का परिचायक है तथा इससे झारखंड देश के अग्रणी खेल आयोजक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !