Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Pakur News: पाकुड़ में साइबर ठगी की बड़ी साजिश, DC मेघा भारद्वाज की फर्जी WhatsApp ID बनाकर मांगे जा रहे पैसे और गिफ्ट

Pakur News: झारखंड के पाकुड़ में साइबर ठगों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी WhatsApp I’D बना ली है और इस फर्जी नंबर के जरिए लोगों से पैसे, गिफ्ट और अन्य आर्थिक सहायता मांगी जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे संदेश पूरी तरह फर्जी हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.


DC के नाम से बनाई गई फर्जी WhatsApp I’D

जिला प्रशासन के अनुसार, साइबर अपराधियों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज की फोटो और नाम का इस्तेमाल कर एक फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल तैयार की है. इसके माध्यम से लोगों को संदेश भेजकर पैसे और उपहार की मांग की जा रही है.


प्रशासन ने किया स्पष्ट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त मेघा भारद्वाज किसी भी व्यक्ति से WhatsApp के जरिए पैसे, गिफ्ट या किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की मांग नहीं करती हैं. यदि किसी को उनके नाम से ऐसा संदेश या कॉल आता है, तो उस पर विश्वास न करें.


लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध नंबर पर पैसे ट्रांसफर न करें और न ही अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा करें. किसी भी संदिग्ध संदेश या कॉल की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.


अफवाहों और फर्जी संदेशों से बचने की सलाह

प्रशासन ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं. इसलिए किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले संबंधित व्यक्ति या अधिकारी से आधिकारिक माध्यम से जानकारी की पुष्टि करना आवश्यक है.

जिला प्रशासन ने नागरिकों से फर्जी संदेशों और अफवाहों से बचने तथा जागरूक रहने की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !