Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

CM Hemant Soren: पेपर लीक अब राष्ट्रीय विषय, अन्य राज्यों में नहीं हुई कोई कार्रवाई:- सीएम हेमंत सोरेन

CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेपर लीक मामले को लेकर कहा है कि यह अब केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर का गंभीर विषय बन चुका है. उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि देश के कई राज्यों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन वहां अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भी दी है. उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति से अवगत कराने के लिए उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की.

हेमंत सोरेन ने कहा कि यदि जरूरत महसूस हुई तो वह इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बातचीत करेंगे. उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का रुख पूरी तरह स्पष्ट है. सभी पक्षों की बात सुनी जाएगी और सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !